40 नहीं, 41 नहीं...अबकी बार 42 पार, दिल्ली-नोएडा में गर्मी कर रही लोगों को परेशान, जानिए कब मिलेगी राहत

नई दिल्ली: बीते कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर के लोग तेज गर्मी से परेशान हैं। चार दिनों से तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। अगले छह से सात दिनों के दौ

4 1 11
Read Time5 Minute, 17 Second

नई दिल्ली: बीते कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर के लोग तेज गर्मी से परेशान हैं। चार दिनों से तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। अगले छह से सात दिनों के दौरान इसके 40 डिग्री से कम होने की संभावना नहीं है। हालांकि आज सुबह-सुबह ठंडी हवाएं जरूर चल रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 10 मई से हल्की बूंदाबांदी शुरू हो जाएगी। इसकी वजह से नमी भरी तेज गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ाएगी।
कल कैसा रहा मौसम?
मंगलवार को सुबह के समय हवाएं कुछ ठंडी रहीं। लेकिन जैसे जैसे धूप बढ़ी, हवाएं गर्म होती गईं। इसकी वजह से 11 बजे के बाद तो लोगों का बाहर रहना मुश्किल हो रहा था। अधिकतम तापमान बढ़कर 42 डिग्री के स्तर पर पहुंच गया। इस सीजन में पहली बार तापमान 42 डिग्री पर पहुंचा है। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रहा। सबसे गर्म क्षेत्र में जाफरपुर का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री, नजफगढ़ का 43.9 डिग्री और नरेला का 43.1 डिग्री रहा। हवा में नमी का स्तर 24 से 71 प्रतिशत तक रहा।

आज भी छाए रहेंगे हल्के बादल
बुधवार को आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 9 मई को आंशिक बादल छाए रहेंगे। 10 और 11 मई को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। तेज हवाएं चलेंगी।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Tejashwi Yadav: देशभर में कितनी सीटें जीतेगी I.N.D.I.A? तेजस्वी ने किया बड़ा दावा, PM Modi के 400 पार पर भी बोले

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politicsनेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने और ओर एक्स पर लिखा कि खुशखबरी यह है कि आइएनडीआइए पूरे देश में 300 से अधिक सीटें जीत रहा है। देश की महान जनता जान चुकी है कि यह झूठ पर सच की जीत का चुनाव है। यह बुराई पर अच्छाई की जी

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now